Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

VIDEO:एक बार फिर हुआ उजागर खाकी का शर्मशार चेहरा



 
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में खाकी का शर्मशार चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है। यहाँ मथुरा से एक लड़की को लेकर भागे शादीशुदा युवक को पहले तो पुलिस वालों ने थाने में जमकर पिटाई की उसके बाद नाराज परिजनों ने भी आरोपी युवक  की क्लास ली। हालाँकि अब कोतवाली पुलिस द्वारा अब भागे युवक युवती का चालान कर उन्हें एसडीएम कोर्ट भेजा जा रहा है।
वीडियो 

दरअसल ये मामला है मथुरा जिले का। जहाँ कुछ दिनों पहले कंप्यूटर सेंटर चलाने वाले नितिन नाम के शादीशुदा  युवक सेंटर में ही आने वाली राखी नाम की लड़की से अफेयर हो गया। मामला इतना बढ़ गया की नितिन और राखी घर छोड़ कर भाग निकले। इस दौरान नितिन और राखी के परिजनों ने इन दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इधर नितिन की पत्नी और उनके परिजनों को पता चला की ये लोग सुल्तानपुर के लिये निकले है,। फिर क्या था नितिन की पत्नी अपने परिजनों के साथ सुल्तानपुर आ धमकी। जानकारी लगी कि नितिन और राखी नगर के उत्सव गेस्ट हाउस में रुके हुये हैं। इस पर दोनों ने नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी जिस पर हरकत में आई पुलिस ने उन्हें उत्सव गेस्ट हाउस से बरामद कर नगर कोतवाली ले आई। 
वीडियो :खाकी का शर्मशार चेहरा


नगर कोतवाली पहुँचने पर पहले तो पुलिस कर्मियों ने नितिन सर पर सवार प्यार का भूत उतारना शुरू किया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरीके से पुलिस वाले लात घूसों से नितिन की खिदामत कर रहे हैं।  पुलिस कर्मियो द्वारा नितिन की पिटाई ख़त्म हुई नहीं थी कि नितिन की पत्नी और उनके परिजनों ने भी कोतवाली परिसर में पीटना शुरू कर दिया। हालाँकि इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने युवक और राखी का चालान कर एसडीएम के यहाँ भेजने की तैयारी कर रहे हैं
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे