रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र में चलाये जारहे अबैध शराब के खिलाफ अभियान में होरही ताबड़तोड़ छापेमारी से अबैध शराब का कारोबार करने वालो में जबरदस्त खलबली मची हुई है।और अफरा तफरी का माहोल होगया है।तरबगंज थाने के तेजतर्रार थानाध्यक्ष संजय कुमार दूबे की अगुआई में होरही छापेमारी से अबैध कारोबारियों की कमर तूट गयी है।नाम ना छापने की शर्त पर एक अबैध शराब कारोबारी ने बताया साहब हम ईमानदारी से पुलिस को हर महीने की दो तारिक को पैसा देदेते थे।फिर भी हमारी दुकाने बन्द करवा दिए।हमारे छोटे छोटे बच्चे क्या खायेगें और कोई धन्धा है नही।लगता है किसी शहर में जाकर मेहनत मजदूरी करना पड़ेगा।वही दो दिनो के अन्दर हुई छापेमारी में लगभग 85लीटर अबैध शराब बरामद की गयी।व कच्ची शराब बनाने की अबैध फैक्ट्री भी पकडी गयी।जिसमे शराब बनाने के उपकरण व 200लीटर लहन नष्ट की गयी।
बताते चले कि जनपद गोण्डा में अबैध कच्ची शराब बनाने व बेचने वाले बिक्रेता व तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत इनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश लल्लन सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा ने संजय कुमार दूबे प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज गोण्डा को दिया था।उक्त निर्देश के अनुक्रम में हृदेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा व कृष्णचन्द्र क्षेत्राधिकारी तरबगंज गोण्डा के निर्देशन में दिनांक 13/06/2018 को उ0नि0 संजीत सिंह थाना तरबगंज गोण्डा मय हमराही टीम के मुखबिर की सूचना के आधार पर समय 06.15 बजे ग्राम बरईनपुरवा में टेढी नदी के किनारे अवैध कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्ररी पकडी गयी जिसमें व 02 नफर अभियुक्तगण शराब बनाते हुए गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 05 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरणों व काफी मात्रा में लहन की बरामदगी की गयी । उक्त के सम्बन्ध में थाना तरबगंज पर मु0अ0स0 186/18 धारा 60(2) आब0अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है
गिरप्तार अभियुक्त जयलाल पुत्र छेदीलाल निवासी ग्राम भगवानदीनपुरवा करनीपुर थाना तरबगंज गोण्डा व ननकऊ यादव पुत्र रामचन्दर निवासी ग्राम खूदेपुर गोसाईपुरवा थाना तरबगंज गोण्डा है।
इनके पास से करीब 05लीटर अवैध कच्ची शराब व कच्ची शराब बनाने के उपरकरण एक बडा ड्रम 5 छोटा ड्रम एक पतीला आदि बरामद हुआ।
गिरप्तारी टीम में रहे एसआई संजीत सिंह का0 रामस्वरुप चौहान व का0 वेद प्रकाश यादव
संजय कुमार दुबे ने बताया की अबैध शराब माफिया किसी भी कीमत पर बक्से नही जायेगे।और अभियान चलता रहेगा।अगर कही भी अबैध कच्ची शराब बनाने व बेचने की सूचना मिलती है तो तुरन्त एक्शन लिया जायेगा।अब अबैध कारोबारियों की खैर नही होगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ