गोण्डा:गुरुवार को आम तोडने को लेकर दो सगे पट्टीदारो में जमकर चली लाठी-डंडे।जिसमे दोनो तरफ से नौ लोग घायल जिनका इलाज सीयचसी में चल रहा है।गम्भीर रुप घायल दो-दो लोग जिला अस्पताल रिफर किया गया है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र ग्राम मिश्रौलिया गोसाई के मजरे दुबौली रामचरन निवासी सतोष कुमार पुत्र उमाशंकर ने बताया कि गुरुवार देर शाम घर सामने लगे आम के निजी बाग में राजेन्द्र पुत्र जगदम्बा जबरदस्ती आम तोड रहे थे।मना करने पर उमा शंकर पुत्र जगदम्बा,दुर्गेश पुत्र राजेन्द्र,संतोष पुत्र उमा शंकर चार लोग मिल कर लाठी-डंडा से से मार कर संतोष,राजेन्द्र प्रमाद,उमाशंकर,पुष्पा व साधना को घायल कर दिया।जिसमे राजेन्द्र व साधना गम्भीर रुप से घायल होने पर जिला अस्पाल रिफर कर दिया है।वही दूसरे पक्ष राजेन्द्र पुत्त जगदम्बा ने बताया कि घर के सामने लगा आम का बाग में हम लोग का भीहिस्सा है उसी बाग में आम तोडने गये तभी संतोष कुमार,राजेन्द्र प्रसाद,उमा शंकर,पुप्या व साधना एक जुट होकर लाठी-डंडा से मारने लगे।जिससे केदारनाथ,कैलाश,लवकुश व उदयभान घायल हो गये।वही कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनो पक्षो का मेडिकल कराया जा रहा है।मेडिकल के उपरांत दोनो पक्षो के तरफ से मामला दर्ज किया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ