Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तेंदुए के हमले से चार ग्रामीण घायल


अखिलेश्वर तिवारी
लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल
बलरामपुर ।। कोतवाली जरवा क्षेत्र के रामपुर रेंज अंतर्गत तेंदुए ने जंगल के किनारे गन्ने के खेत में घास काट रहे ग्रामीणों पर हमला बोल दिया । तेंदुए के हमले में 4 ग्रामीण  घायल हो गए जिन्हें तुलसीपुर के स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज हेतु भर्ती कराया गया है । मौके पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पहुंच गए और उन्होंने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी । साथ ही यह भी कहा कि शीघ्र ही पिंजरा लगवाया जाएगा । पिंजरे में तेंदुआ फंसने के बाद उसे जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा ।

           जानकारी के अनुसार गुरूवार की शाम  रामपुर रेंज के ग्राम पंचायत रतनपुर झिंगहा के मजरा भरावन डीह मे इब्राहीम के गन्ना के खेत में घास काट रहे काशीराम उम्र 30 वर्ष के ऊपर तेंदुए ने हमला बोल दिया और सिर पर पंजा मारा । तेंदुए को हमला करते देख काशीराम की पत्नी ने शोर मचाना शुरू किया शोर सुनकर गाँव के लोग दौड़ते हुए पहुँच गये । ग्रामीणों की भीड़ देखकर तेदुआ ने मनीराम उम्र 40 वर्ष, श्रीराम 45 वर्ष व हरिप्रसाद 35 वर्ष के ऊपर हमला बोल दिया और पंजा मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर  रेन्ज के वन क्षेत्राधिकारी रामानंद मौर्या घटना स्थल पर पहुचकर जायजा लिया । उन्होंने गांव के लोगों को सतर्कता बरतने तथा अकेले ना चलने की सलाह दी और कहा कि गाँव के बाहर पिंजरा लगाकर तेदुआ को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा । बन क्षेत्राधिकारी ने लोगो से समूह में रहने, अकेले कहीं न जाने तथा रात्रि मे घरो के सामने अलाव जलाने एवं सतर्क रहने की सलाह दी । उन्होंने बताया कि जंगल निकट होने के कारण कहीं से भटक कर तेंदुआ आया होगा । गांव के निकट पिंजरा लगा कर तेंदुआ पकड़ने का प्रयास किया जायेगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे