वासुदेव यादव
अयोध्या। फैजाबाद, राम नगरी अयोध्या में गत दिनों एक युवा साधु का एक महिला के साथ अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल करने पर 6 लोगों के विरूद्ध नामजद तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
ज्ञात हो कि अयोध्या सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी क्षेत्र के महंत बलरामदास महराज के शिष्य युवा संत अनिलदास का एक महिला के संग अश्लील फोटो गत दिनों फेसबुक पर वाईरल कर दी गई। उनको लोगों के द्वारा इसकी जानकारी मिली।
उन्होंने कानून विदों से राय लेने के उपरांत कुल 6 लोगों के विरूद्ध फोटों के साथ छेड़खानी करके अश्लील फोटो बनाकर वाईरल करने के खिलाफ आई टी एक्ट के तहत मुकदमा कायम कराया है। हनुमानगढ़ी निवासी वादी महंत बलरामदास ने दिए आरजेबी थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को तहरीर में बताया है कि अनिलदास मेरा शिष्य है। उसकी अश्लील फोटो बनाकर व फोटो संग छेडखानी करके अभियुक्तगण सूरजदास उर्फ सुनील पाल पिता एतेंद्र पाल निवासी हलुवापार, पोस्ट गौरा उपाध्याय लालगंज जिला बस्ती। इसके अलावा शिव कुमार यादव, जय पाण्डेय, मंजू शरण, राव विकास व सूयूफ खान आदि शामिल है। इन लोगों ने अनिलदास की अश्लील फोटो बनाकर शोसल मीडिया में वाईरल कर दिया। इससे पीड़ित को मानसिक आघात पहुचा व सामामजिक छबि धूमिल हुई। इसके वायरल से प्रार्थी व उसके शिष्य को सामाजिक मान मर्यादा व प्रतिष्ठा की मानहानि हो रही है।
अभियुक्त सूरजदास पहले मेरेे आश्रम जिला बाराबंकी में रहता था। उसके द्वारा पर्वू में इस तरह की फोटो वाइरल करने की धमकी दी गई थी। वह अपराधिक प्रवृत्ति का शरारती तत्व है। अतः उसको वहा आश्रम से हटा दिया गया। वादी महंत बलरामदास महराज ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में क्षेत्र के आरजेबी थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने कहा है कि अयोध्या के युवा संत अनिलदास की गरिमा को उनकी अश्लील फोटो बनाकर वाईरल करके शोसल मीडिया में कलंकित करना महापाप व अपराध है।
उन्होंने बताया कि वादी महंत बलरामदास की तहरीर पर कल देर रात 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके, पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। अभियुक्तों को जल्द ही पकड़ लिया जाएंगा। धारा आईटी एक्ट 66 ई व 67 सी के तहत कार्यवाही की गई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ