Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर में दो बाइक केआमने - सामने भिडंत में पांच गंभीर


गोण्डा:गुरुवार देर रात दो बाइक के आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पांच लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये।घायलो को डायल100 व 108सेवा से सीयचसी लाया गया।जहाँ चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर गम्भीर दशा घायलो को जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
    रेलवे गुमटी-रेलवे स्टेशन तिराहे के मध्य स्थित कैप्टन टंकी (पुरानी)के पास  पचपुतीजगतापुर ग्राम निवासी सत्यवर्धन  उम्र 22वर्ष व भाई जय प्रकाश उम्र26 वर्ष पुत्रगण मंगल प्रसाद के साथ रेलवे स्टेशन अपने बडे भाई को लेने आया था। स्टेशन से बाजार आते समय ग्राम कुंजलपुर के मजरे नटहवा गांव निवासी पंकज सिह उम्र23वर्ष पुत्र शिववर्धन सिंह व  मनीष मिश्रा उम्र16 वर्ष पुत्र विनय मिश्रा व वृज मोहन शुक्ला उम्र28वर्ष पुत्र सत्यनारायन निवासी कैसला से हुई आमने-सामने जोरदार टक्कर में पांचो लोग घायल हो गये।जिन्हे राहगीरो के सहयोग से डायल100व 108सेवा से सीयचसी लाया गया।जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर गम्भीर दशा में घायल सत्यवर्धन, जय प्रकाश, मनीष मिश्रा व पंकज सिंह को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।वही जिला अस्पताल से गम्भीर रुप से घायल पंकज सिंह को लखनऊ रिफर कर दिया गया जहां गम्भीर दशा में घायल का इलाज चल रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे