सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । आज दिनांक 15 जून 2018 को बस्ती जनपद के सूचना विज्ञान केंद्र के वीडिओ कॉन्फ्रेंस हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात के अन्तर्गत डिजिटल इण्डिया के लाभार्थियों से सीधे विडियो कांफेरेसिंग के जरिए बात की | जिसमे केन्द्र सरकार द्वारा संचालित सी०एस०सी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इण्डिया लिमिटेड द्वारा सी०एस०सी केन्द्रों से बात की गई जहाँ प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के लाभार्थी तथा आम जनमानस माननीय प्रधानमंत्री जी से सीधे रूबरू हुए वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री जी ने लोगों से जानकारी ली कि कैसे डिजिटल इण्डिया उनके जिंदगी में बदलाव ला रहा है प्रधानमंत्री जी ने बताया कि पुरे देश में 1 करोड़ 25 लाख प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के लाभार्थी हैं और इस बात की काफी खुशी है कि इनमे लगभग 70% लोग एससी/एसटी समुदाय के हैं तथा पुरे भारत में 3 लाख सीएससी केन्द्र खोले जा चुके है जहाँ से आम ग्रामवासीयों को सभी सरकारी तथा गैर सरकारी योजना प्रदान की जाती है ,माननीय मोदी जी ने सभी व्यापारिओं से भीम एप से पैसे का लेन देन करने की सलाह दी जिससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिल सके माननीय मोदी जी ने बताया की रुपे कार्ड के द्वारा सभी देश विदेश में लेन देन के सकते हैं और देश का पैसा देश में रहेगा जिससे देश आगे बढेगा इसी क्रम में माननीय मोदी जी ने सी०एस०सी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इण्डिया लिमिटेड को धन्यवाद और शुभकामना दी कि सी०एस०सी केन्द्रों द्वारा डिजिटल इण्डिया को बढ़ावा देने में तथा ग्रामीण लोगो को डिजिटल इण्डिया से जुड़ने का मौका मिल रहा है माननीय मोदी जी द्वारा अग्रिम 20 जून को सी०एस०सी केन्द्रों के माध्यम से प्रातः 9:30 बजे किसानो से उनके समस्या और सुझाव के बारे में बात करेंगे |
इस मौके पर सी०एस०सी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इण्डिया लिमिटेड के जिला प्रबन्धक महबूब आलम ,महेंद्र कुमार , जिला समन्वयक सर्वेश चौबे , जिला सुचना एवं विज्ञान अधिकारी यू० बी.मल्ल ,वाई फाई चौपाल टीम से राम प्रकाश राय, मनोज कुमार , राजकिशोर तिवारी , नसीब अली , मोहम्मद वहीद , जॉन पांडेय , मनीष श्रीवास्तव , इंद्रपाल, आज़म खान , रामप्रीत प्रजापति आदि मौजूद रहे |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ