Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छत के पंखे से लटककर युवक ने लगाई फांसी, मौत




अखिलेश्वर तिवारी

बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत धुसाह गांव में एक युवक ने अपने घर में छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतक युवक धर्मेंद्र कुमार दूबे(38) पुत्र सूर्यकांत दूबे की अभी इसी वर्ष 24 अप्रैल 2018 को शादी हुई थी । घरवालों की माने तो गुरुवार की शाम उसने सभी घरवालों को रिश्तेदारी में भेज दिया था और अकेला ही घर पर था । शुक्रवार दोपहर घर के सभी लोग जब वापस लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था तथा बाहर के कमरे के छत के कुंडे में धर्मेंद्र की लाश लटक रही थी । गले में रस्सी बांधकर उसने फांसी लगाई थी । घटना के बाद से ही  नवविवाहिता उसकी पत्नी रेखा तथा मां  बाप व घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है । पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि घरवालों की सूचना पर उन्होंने स्वयं मौके का निरीक्षण किया और पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा पीछे से खुलवा कर लाश को नीचे उतारा तथा पंचनामा कराकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मामले की छानबीन पुलिस ने शुरु कर दी है । पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । गांव में हो रही चर्चा के अनुसार मृतक युवक धर्मेंद्र नशे का आदी था और वो शराब के साथ साथ चरस गांजा व नशीली दवाइयों का भी सेवन किया करता था । उसके नशे की आदत के चलते ही घर में अक्सर विवाद होता रहता था और गुरुवार की शाम को भी घर में हुए विवाद के बाद ही घर वाले उसे अकेला छोड़ कर किसी रिश्तेदारी में चले गए थे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे