Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नाबालिक बालिका को भगाने के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:मवई पुलिस ने तीन माह पूर्व नाबालिग बालिका को भगाने के आरोप में आज एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मवई थाना क्षेत्र के ग्राम लोहटी सरैया में ओमप्रकाश की करीब 16 वर्षीय बालिका गत 5 मार्च को अपराह्न तीन बजे शौच के लिये निकली थी।जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने खोजना शुरू किया जब बालिका का कही से भी सुराग नहीं लगा तो 13 मार्च को ओमप्रकाश ने मवई थाना में तहरीर देकर गांव के श्रीनाथ पुत्र सियाराम पर अपनी पुत्री को बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगाया।पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।पुलिस ने दस दिन पूर्व बालिका को नैयामऊ तिराहा के पास से बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर था।आरोपी श्रीनाथ को पकड़ने के लिये पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली।बुधवार को मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी कि श्रीनाथ लोधौरा स्थित एक स्कूल के पास खड़ा है।चौकी इंचार्ज सैदपुर नन्द हौसिला यादव ने मौके पर पहुँच कर श्रीनाथ पुत्र सियाराम को पकड़ लिया।प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि श्रीनाथ को धारा 363,364,376 व् 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे