अमरजीत सिंह
फैजाबाद:रुदौली के मंहगूपुरवा सरयू तट पर जुटा जिला प्रशासन बाढ़ आपदा से निपटने के लिए किया मॉक ड्रिल।सरयू नदी में डूबे हुए युवक को पुलिसकर्मियों ने बचाया। मॉक ड्रिल के थ्रू युवक को बचाया।डीएम एसएसपी ने कर्मचारियों और लोगों को दिए बाढ़ आपदा से निपटने के टिप्स।
जानकारी के अनुसार आपदा प्रबंधन के तहत सोमवार को माँकडिल(पूर्व अभ्यास)किया गया जिसमे शासन से सूचना प्राप्त हुई कि घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है जिस पर जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए सुबह 10 बजे बाढ़ कान्टोल रूम सूचना प्राप्त हुई कि रूदौली तहसील क्षेत्र के महगू का पूरवा में कटांन जारी हो गया है और गाँव चारो तरफ से पानी से घिर गया है। जिसकी सूचना प्रशासन के अधिकारियों को प्राप्त हुई।ज़िलाधिकारी फैजाबाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फैजाबाद,उपजिलाधिकारी रूदौली,सी ओ रूदौली अपने दलबदल के साथ बाढ़ प्रभावित गाँव महगू का पूरवा पहुँचे तथा रूदौली विधायक रामचंद्र यादव भी मौके पर पहुँच गए।जिला प्रशासन के लोगों पहुँचते ही बचाव कार्य शुरू हुआ।जिसमें 4 लोग ढूब रहे थे।मनोज, घनश्याम,तिलक राम,सुरेन्द को ndrf की टीम नाव पर रवाना हुई और नदी की तेज धारा में कूद कर लोगों की जान बचाने का प्रत्यन किया।चारो ग्रामीणो को नदी कि धारा से किनारे लाकर स्टेचर से चिकित्सा कैम्प लाया गया।जिसमें दो लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।वही दो लोगो की हालत गंभीर होने पर एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली भेजा गया।इसी बीच शिवमूरत उम्र 10 को सांप ने काट लिया जिसकी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजवाया गया।
बाढ प्रभावित ग्रामीण राहत सामग्री का वितरण किया गया जिसमे धमेन्द,नीता, मीना,कान्ति,नीलम,मगलदेई,काला वती,सुधरपता,धनपता,तुलसी,रजनी, मनीष आदि ज़िलाधिकारी फैजाबाद डा अनिल पाठक ने बताया की सिफ्ट वाइज सभी विभागो की डयूटी लगाई जाए।जिससे किसी को दिक्कत नहीं हो।रूदौली उपजिलाधिकारी पंकज सिंह ने बताया की आज के इस आपदा प्रबंधन माँकड्रिल में सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे केवल ब्लाक रूदौली टीम देरी से आई।आपदा प्रबंधन के पूर्व अभ्यास में जिला प्रशासन के सभी विभाग बाढ,सिंचाई,स्वास्थ्य,होम गार्ड जिला कम्डेन्ट,पशु स्वास्थ्य विभाग,के अधिकारी मौजूद रहे स्थानीय प्रशासन में उप जिलाधिकारी रूदौली पंकज सिंह,सी ओ रूदौली अमर सिंह,रूदौली कोतवाल जयवीर सिंह यादव,शुजागंज चौकी प्रभारी राजेश कुमार मिश्र, पशु चिकित्सा अनुज सिंह उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ