डॉ ओपी भारती
गोण्डा :- वजीरगंज क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण में शिकायतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।अब की बार उदयपुर ग्रंट के प्रधान ने कोटेदार की मनमानी की शिकायत जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। जांच में आए पूर्ति निरीक्षक की लीपापोती के चलते कोटेदार की मनमानी जारी रहने पर पुनः जिलाधिकारी से शिकायत की गई है ।
प्रधान राजकुमार ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गांव का कोटेदार कार्डधारकों को गल्ला एंव केरोसिन न देकर कालाबाजारी करता है । जिसकी शिकायत 17मई 17 को तत्कालीन जिलाधिकारी व 25 मई 17 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी । इसके बाद 10 अप्रैल 18 को उप जिलाधिकारी तरबगंज को की गई शिकायत पर 13 अप्रैल को पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर जा कर की थी । लगभग 35 कार्डधारकों ने गल्ला न मिलने की पुष्टि भी की थी। बावजूद इसके कोटेदार के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हुई । जिससे उसकी मनमानी और बढ़ गई है । प्रधान ने कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ