Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । विकास भवन सभाकक्ष में आज सांसद  हरीश द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला के विकास कार्यों को तेजी से बढ़ाना और इसमें बेहतर समन्वय करना। इस सम्बन्ध में सांसद के अलावा जिलाधिकारी  राज शेखर, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय, अन्य जिला स्तरीय प्रमुख विभागों के अधिकारियों के अतिरिक्त विधायक संजय प्रताप जायसवाल, अजय सिंह, रवि सोनकर के अतिरिक्त विधायक दयाराम चैधरी एवं विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ला के प्रतिनिधियों के अलावा विधान परिषद के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर सांसद द्विवेदी ने बैठक के प्रथम चरण में सम्बोधित करते हुए कहा कि जो भी विकास की योजनाएं केन्द्र और राज्य सरकार की संचालित हैं उस पर पात्रता के अनुसार समयबद्ध ढंग से पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचाया जाये तथा प्रत्येक विकास खण्डवार कार्यक्रम भी आयोजित किये जायें तथा योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी कराया जाये।
जिलाधिकारी  राज शेखर ने सभी अधिकारियों से कहा कि आप लोग एक जिम्मेदार एवं अनुभवी अधिकारी हैं। जनपद के विकास के प्रत्येक पहलुओं पर बारीक नजर रखते हुए आम जनमानस से जुड़ी प्रत्येक समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण ससमय निस्तारण सुनिश्चित करें तथा कोई भी समस्या हो तो मुझे भी बतायें। तथा जनप्रतिनिधियों से सम्बन्धित योजनाओं का क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार में बेहतर समन्वय बनाया जाये, ऐसे मौके पर उन्हें भी आमंत्रित किया जाये। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  अरविन्द कुमार पाण्डेय ने बैठक का बिन्दुवार विवरण प्रस्तुत किया तथा इस कार्य में उनका परियोजना निदेशक  आर0पी0 सिंह ने सहयोग किया। मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।
बैठक में क्रमवार जनपद के विभिन्न विकासपरक एवं निर्माणपरक योजनाओं में प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी। नगर पालिका एवं डूडा के द्वारा विगत दिनों में कार्यों में अनियमितता पाये जाने सम्बन्धी एम0एल0सी0 प्रतिनिधि  हरीश सिंह के शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी  राज शेखर ने सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक आंकड़े उपलब्ध कराने के साथ-साथ जांच कर दोेषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। जनपद में स्वयं सहायता समूहों के गठन/प्रगति पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने इसमंे और तेजी लाने तथ प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। उन्होंने गांवों में कैम्प लगाकर विभिन्न पंेशन योजनाओं की समीक्षा करने के भी निर्देश दिये।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना, कृषि सिंचाई योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गयी कि जनपद मंे अब तक एक लाख बयासी हजार के सापेक्ष एक लाख अठारह हजार पात्रों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है। इस पर सांसद द्विवेदी ने वर्ष 2018 के अंत तक शेष पात्रों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में सांसद  द्विवेदी ने जनपद में माह अगस्त तक रिंग रोड बनने की शुरूआत की संभावना भी व्यक्त किया।
इस बैठक में जनपद के विभिन्न ब्लाकों के ब्लाक प्रमुखगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति सहित जनपद के विकास, कल्याण, विद्युत, सहकारिता, कृषि, पी0डब्लू0डी0, उद्यान, पंचायत, आर0ई0एस0, चिकित्सा विभाग आदि विभागों के अधिकारियों के अतिरिक्त नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारीगण तथा जिला अर्थ संख्याधिकारी, अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी, अभियन्तागण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे