सुनील उपाध्याय
बस्ती । सदर विधायक दयाराम चौधरी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जन सुनवाई करते हुये लोगों से सीधा संवाद बनाया। अधिकांश मामले बिजली, आवास, पुलिस विभाग और वन विभाग, तहसील आदि से सम्बंधित थे। सदर विधायक ने मौके पर 20 मामलों का निस्तारण करते हुये सम्बंधित विभागों को त्वरित कार्यवाहीका निर्देश दिया और पत्र बनवाकर विभागों को भेजा।
सदर विधायक ने जन सुनवाई करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार जनता का दुःख दर्द दूर करने, उन तक कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच बनाने की दिशा में संकल्पित है। जन सुनवाई में जो भी मामले आयेंगे उन्हें प्राथमिकता के स्तर पर निस्तारित कराया जायेगा।
विधायक दयाराम चौधरी के मीडिया प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विद्युत विभाग से सम्बंधित 10, आवास से 6, वन विभाग से 1, पुलिस विभाग से 1 मामले प्रमुख रहे। जन सुनवाई के दौरान अश्विनी उपाध्याय, चर्तुगुनराजभर, अनिल कुमार पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल, धर्मराज मौर्य, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, बागीश सिंह, विनय यादव, जय प्रकाश पाण्डेय, मलखान सिंह आदि ने सहयोग किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ