सुनील उपाध्याय
बस्ती । उ.प्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र देकर सातवे वेतनमान के एरियर और ए.सी.पी. का लाभ दिलाये जाने की मांग किया।
अध्यक्ष अतुल पाण्डेय ने पत्र देते हुये जिला पंचायत राज अधिकारी को बताया कि जनपद मंे कार्यरत लगभग 3300 सफाई कर्मियों को बजट के उपलब्धता के बावजूद सातवे वेतनमान के एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिन सफाई कर्मियों के 10 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने वाला है उन्हें ए.सी.पी. का लाभ मिल सके इस दिशा में भी विभाग गंभीर नही है। मांग किया कि 10 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर चुके सफाई कर्मियों की सूची तत्काल तैयार कराया जाय। अतुल पाण्डेय ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी ने इस दिशा में शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
इसी क्रम में उ.प्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मंजू देवी को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर संघ पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। संघ के राम सहाय यादव, राम प्रकाश, राम सोहरत, लालजी निषाद, ऊषा कुशवाहा, रेखा देवी, सुमनलता, महेश चौधरी, राघव प्रसाद, राम प्रकाश चौधरी, राघव प्रसाद, जंग बहादुर, अनिल श्रीवास्तव, शिवकुमार यादव, रमेश चन्द्र, मुकेश यादव, मनोज चौहान, राकेश कुमार, राजेश कुमार, राकेश चौधरी, अभयराज शर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, मुकेश मिश्र, रविन्द्र कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ