Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मतदाता जागरूकता की प्रदेश स्तरीय ‘‘की पर्सन’’ कार्यशाला आयोजित


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश एल वेंकटेश्वर लू आईएएस की अध्यक्षता मंे मतदाता जागरूकता की प्रदेश स्तरीय ‘‘की पर्सन’’ कार्यशाला उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड  प्रादेशिक  प्रधान  कार्यालय  महानगर लखनऊ में आयोजित की गई जिसमें  बस्ती  के लिए कुलदीप सिंह जिला स्काउट मास्टर , जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट को ‘की पर्सन’ मनोनीत किया गया। मनोनयन के उपरांत श्री सिंह ने कहा कि जनपद में निर्वाचन साक्षरता क्लब की स्थापना करते हुए मतदाता पड़ाव आदि गतिविधियों द्वारा निश्चित रूप से मतदान प्रतिशत बढ़ेगा।
     कार्यक्रम का संयोजन पूर्व न्यायमूर्ति,पूर्व लोकायुक्त उत्तर प्रदेश,प्रशासक उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड ए पी वर्मा ने किया,कहा कि पिछले चुनाव में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के प्रयासों से बेहतर परिणाम सामने आया देख भारत निर्वाचन आयोग ने सिविल सोसायटी ऑर्गनाइजेशन अवार्ड से सम्मानित किया है,तो हमे पुनः उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।
अल्का वर्मा आई ए एस,संयुक्त चुनाव अधिकारी,प्रादेशिक सचिव कुसुम मनराल,प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट आनन्द सिंह रावत,प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त गाइड देवकी शोभित,राजेन्द्र सिंह हंसपाल, कामिनी श्रीवास्तव,सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अरविंद श्रीवास्तव,छवि चतुर्वेदी, अदनान हासमी आदि की मौजूदगी में कुलदीप सिंह को जनपद बस्ती से ‘की पर्सन’ मनोनीत किया गया।
 जिला मुख्यायुक्त डॉ.मणि शंकर तिवारी,जिला सचिव डॉ. हरेंद्र  सिंह,जिला गाइड कमिश्नर नीलोफर उस्मानी,जिला स्काउट कमिश्नर डॉ. अरुण कुमार सिंह, जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय,जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह,जिला संगठन कमिश्नर अमित कुमार शुक्ल,दपिन्दर कौर,संतोष कुमार,शुशील सिंह,अभिषेक उपाध्याय,श्रवण कुमार,ज्योति भारती,अबूअनस,अपर्णा शुक्ला, अंकिता श्रीवास्तव,अश्विनी श्रीवास्तव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे