रानीगंज / प्रतापगढ़ । ब्रह्मदेव समाज के गठन को लेकर एक बैठक जिले के शिवगढ़ ब्लॉक स्थित बीजेमऊ गांव सभा में संगठन के जिला अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी की अध्यक्षता व मीडिया प्रभारी शिवेश शुक्ल के संचालन में संपन्न हुई । बैठक में सर्वसम्मति से ब्रह्मदेव युवजन समाज इकाई का गठन किया गया, जिसमें 21 कार्यकारिणी का गठन किया गया । अभिषेक पांडे अध्यक्ष, विंध्यवासिनी पांडे को उपाध्यक्ष, चंद्रकांत तिवारी महामंत्री, शिवेष तिवारी मीडिया प्रभारी, संगठन मंत्री आशीष पांडे, प्रचार प्रसार मंत्री अमित तिवारी, धर्ममार्थ एंव संस्कृति मंत्री दुर्गा प्रसाद पांडे, मंत्री शिवम तिवारी, कोषाध्यक्ष शिवा पांडे, व प्रज्वल मिश्र, केतन दुबे, अनमोल पांडे, रंज्जन तिवारी, विजय पांडे, हरिओम मिश्र, प्रशांत तिवारी, अंशु मिश्रा, सचिन मिश्रा, विनोद पांडे व गौरव शुक्ला को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया । कार्यकारिणी के गठन के उपरांत उपस्थित विप्र जनों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण तिवारी ने कहा कि ब्राह्मणों के सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक विकास की दिशा में या संगठन कार्यकर्ता रहेगा साथी समाज के अन्य वर्गों के लोगों को साथ मिलकर राष्ट्र की एकता एकीकरण व अखंडता को सर्वोपरि समझा जाता रहेगा श्री तिवारी ने कहा कि ब्राह्मणों की हित की रक्षा के लिए एवं उनके सुख दुख में संगठन बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाएगा । बैठक के अंत में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने संगठन के कार्यो को पूर्ण ईमानदारी एवं लगन के साथ निभाने व ब्राह्मण हितो का संकल्प लिया । बैठक प्रमुख रूप से सुशील मिश्र, प्रदीप मिश्र, सुनील कुमार पाण्डेय, चन्द्रकान्त मिश्र, विपिन दूबे, संजीव पाण्डेय, शिवम् तिवारी, अविनाश पाण्डेय, सुशील, सौरभ पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, जयप्रकाश मिश्र, सूर्यमणि तिवारी, सूरज त्रिपाठी, सहित आदि मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ