चोरो का आंतक जबरदस्त ग्रामीणो का सोना हुआ दुस्वार जागकर कर रहे है घर की रखवाली
रमेश कुमार मिश्र
गोंडा : उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक ओपी सिंह भले ही पुलिसिंग दुरुस्त करने के तमाम दावे कर लें, लेकिन सारे दावे खोखले शाबित होते नजर आरहे है अगर चूके तो घर हो जायेगा खाली इसलिये अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करे क्योकि तरबगंज की पुलिस सो रही है जी हा हम बात कर रहे है तरबगंज थाना क्षेत्र की जहा चोरो का आंतक जबरदस्त फैला हुआ है ये नही पता कब किस घर को निशाना बना दे और घर खाली हो जाय ग्रामीण पूरी रात जागकर अपने घर की करते है रखवाली लेकिन रात में कोई भी पुलिस कर्मी, चौकीदार, थानेदार, गस्त करना मुनासिब नही समझते सभी पुलिस कर्मी अपने अपने कमरो पर मस्त होकर सोते मिलेगे और चोर एक.एक रात तीन तीन घरो को निशाना बनाते रहेगे।
सरकार के तरफ से क्या है नियम.
जबकि सरकार के तरफ से हर गाँवो में चौकीदार तैनात है.
जिनकी डियुटी है रात के समय गाँव में घूमें उनके ऊपर हलका सिपाही है की अपने हलके मे पूरी रात गस्त करे संदिग्ध की जाँच करे सिपाही के ऊपर दरोगा की डियुटी है की अपने हलके में सिपाहीयों को चेक करे की डियुटी पर है की नही थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी है की पूरे थानाक्षेत्र में रात्रिगस्त पर रहे और पता करे की दरोगा/पुलिस की जहाँ डियुटी लगी है वहाँ मौजूद है की नही आदि बाते जो अगर अमल में लाई जाय तो चोरी की घटनायें रूक सकती है लेकिन येसा नही है साहब राम का राज है योगी सरकार है सब सो रहे है किसी की कोई जिम्मेदारी नही है।
एक कहावत है सोओ गोड़ पसार, मुल्क योगी का होईगा
जब सभी लोग सोयेंगे तो जाहिर सी बात है चोर जागेगे और एक एक करके घरो को निशाना बनाते जायेगे जनता बरबाद होती रहेगी जिम्मेदार सोते मिलेगें।
कहाँ कहाँ हो चुकी है चोरी.
बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र में एक महीने के अन्दर लगभग दर्जनो चोरियां हो चुकी है।जिसमे मुख्य है असरथा, घाँचा, रानीपुर नौसहरा सीसौ व झामपुरवा जहाँ लाखो के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ किए।गाँव के लोग दहशत के साये में जीरहे है।पूरी रात जागकर घर की रखवाली कर रहे लेकिन पुलिस के तरफ से कोई कार्यवाही ना होना चर्चा का विषय बना हुआ है।और तो और तरबगंज थाने से मात्र दो किमी पर झामपुरवा गाँव में एक रात में तीन.तीन घरो को निशाना बना रहे है।गाँव के लोगो के जुबान पर एक ही सवाल है कि कही पुलिस की भूमिका संदिग्ध तो नही है। आखिर क्या कारण है की स्थानीये पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है और चोरी की घटनाये बढ़ती जारही है।
क्या कहते है जिम्मेदार
थानाध्यक्ष तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की चोरी की घटनायें बढ़ी है जिस पर जाँच चल रही है सभी बीट सिपाहियों को हमेशा एलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है रात्रि गस्त बढ़ा दी गयी है चोरी की घटनाओ का जल्द से जल्द खुलासा किया जायेगा |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ