Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदवासियों को ईदुल फितर की बधाई


खुर्शीद खान
सुलतानपुर। जिलाधिकारी विवेक तथा पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने ईदुल फितर के पर्व पर जनपदवासियों विशेषकर मुस्लिम भाईयों को हार्दिक बधाई दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नागरिक ईदुल फितर के पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि ईदुल फितर के पर्व पर नगर की समुचित सफाई, पेयजल की व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। ईदुल फितर के पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध किये गए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति, वर्ग या समुदाय जनपद की शांति व्यवस्था में व्यवधान डालने का प्रयास करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी उपजिला मजिस्ट्रेटों तथा क्षेत्राधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमण कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे