सुनील उपाध्याय
बस्ती जिले में फोरलेन पर कोतवाली क्षेत्र के पटेल चौक पर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे डुमरियागंज से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित हो गई। बस की गति इतनी तेज थी कि हाईवे के किनारे खड़े एक बाइक सवार युवक व मां-बेटे को ठोकर मारने के बाद पंपिंग सेट मशीन को तोड़ने के बाद रूकी।
हादसे में कोतवाली चमरोहा सियरापार निवासी ऋषि श्रीवास्तव (33) की मौत हो गई। जबकि सियरापार के रमेश कुमार (40) व उनकी मां कमला देवी (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रमेश मां के साथ अस्पताल जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था। वहीं दिल्ली में इंजीनियर ऋषि सुबह बाइक लेकर किसी से मिलने आया था। हादसे में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए, जबकि बस का चालक व खलासी भाग निकले। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ