अखिलेश्वर तिवारी
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ ईद की नमाज
बलरामपुर ।। जनपद के सभी स्थानों पर ईद उल फितर पूरे धूमधाम से मनाया गया । कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रमुख मस्जिदों तथा ईदगाहों में ईद उल फितर की नमाज अता की गयी । मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार को ईद का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक मनाया। आज के दिन शहर की छोटी ईदगाह,बड़ी ईदगाह सहित दर्जनों से अधिक मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज हुई। छोटी ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और नमाजीयों ने अमनो-अमान के लिए दुआ मांगी।इसके अलावा समुदाय की सभी मस्जिदों में विशेष नमाज अदा करने के साथ ही देश में अमन और सद्भाव के लिए दुआ की गई।
इसके बाद एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया।ईदगाहों पर बच्चो के लिए मेले भी लगाये गये.जिले के महत्वपूर्ण ईदगाहों बीबी बांदी साहिबा मस्जिद बड़ा पुल,इब्राहिम मिस्त्री मस्जिद मजीद मोड़,बीबी बांदी साहिबा ईदगाह नौशहरा,बीच वाली ईदगाह विजय टाकीज,बड़ी ईदगाह नौशहरा गोण्डा रोड के साथ शहरों और गांवों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी।शहर में ईद के अवसर पर आमजन को असुविधा नहीं हो इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।तो वही दूसरी और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये ताकि शहर में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पूरे जिले को अलग अलग जोन में बांटा गया है। एक बाटालियन पीएसी मुख्यालय पर तैनात की गयी है। और सभी थानो को एलर्ट रहने का निर्देश दिया है। भारत नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी रखने के निर्देश जारी किए गये है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ