रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।योगी सरकार के लाख प्रयास के बाद भी पुलिस सुधरने के बजाय बिगड़ती ही जारही है।और गरीब व पीड़ित की बात ना सुनकर दबंगो का ही साथ देरही है।जिससे पीड़ित दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है।और तो और पीड़ित को थाने से भी भगा दिया जारहा है।क्या योगी सरकार की बेलगाम हुई पुलिस रक्षक ना होकर भक्षक ही बनी रहेगी आदि बाते है जो आम जनता के जेहन में कौध रही है।जिसका जबाब सरकार को 2019के आम चुनाव में जनता द्वारा दिया जायेगा।
बताते चले की मामला गोण्डा जिले के कटरा बाजार थानाक्षेत्र का है।जहाँ के निवासी नकछेद लाल गुप्ता पुत्र रामगुलाम ग्राम सरबागपुर थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा के निवासी हैं।
पीडित नकछेद का कहना है कि साहब हम जमीन बैनामा लिए थे। ये जमीन हमारी है तथा मैने इस जमीन को रास्ते के लिए छोड़ रखी थीं। जिसका हमारे पास कागज है जब हमे शंका हुई कि शिव पाल पुत्र राज किशोर निवासी उपरोक्त इस जमीन को कब्जा करनें वाले हैं तब मैंने तहरीर थाना कटरा बाजार में दिया जहाँ हमारा समझौता करा दिया गया की राष्ता खाली रहेगा उसका भी कागज है।लेकिन दबंग समझौता भी मानने से इन्कार करके राष्ते में टीन रख दिए जिससे आने जाने में परेशानी होरही है।बोलने पर जान से मारने की धमकी देते है। पीडित का कहना है कि हमारे पास सारे कागज मौजूद है।लेकिन इन्होने अपनी तैयारी कर के मडहा रास्ते पर रख लिया मैंने 100न.डायल किया पर 100न.केवल रास्ता पूछतीं रही बाद मे जब पहुंची तब कहने लगीं अब कया करूँ आप लोग थाने जाओ।जब पीड़ित थाने पर पहुँचा तो थानाध्यक्ष कटरा बाजार ने डाट कर भगा दिया।और दबंगो को बैठाकर आवभगत करते रहे।
ये है योगी सरकार की वफादार पुलिस जो दबंगो से मिलकर गरीब व असहाय लोगो का छप्पर रखवाकर राष्ता बन्द करा रही है।और पीड़ित दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है।
थानाध्यक्ष कटरा बाजार ने बताया की मामला जानकारी में है।दोनो पक्षो को बुलाकर थाने पर समझौता भी कराया था फिर भी दूसरा पक्ष चोरी से छप्पर रख लिया है।राष्ता बन्द होगया।लेकिन आने जाने के लिए राष्ता है।एक पक्ष बैनामे का कागज दिखा रहा तो दूसरा पक्ष इकरारनामे का कागज दिखा रहा है नम्बर की जमीन है नही आबादी की जमीन है इसलिए कोई कार्यवाही नही हो पारही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ