सुनील उपाध्याय
बस्ती । पदोन्नति में आरक्षण के केन्द्र सरकार के निर्णय के विरोध में सवर्ण लिबरेशन फ्रण्ट द्वारा 17 जून रविवार को काला पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। यह जानकारी देते हुये एसएलएफ संयोजक दीनदयाल त्रिपाठी ने बताया कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार जान बूझकर एक वर्ग को प्रसन्न करने के राजनीतिक उद्देश्य से पदोन्नति में आरक्षण लागू कराना चाहती है। यह मेधा, योग्यता, दक्षता, वरिष्ठता का खुला अपमान है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दीन दयाल त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में दिन में 10 बजे लोग एकत्र होंगे और काली पट्टी बांधकर सरकार बिरोधी नारे लगाते हुये कलेक्टेªट पहुंचेंगे और ज्ञापन दिया जायेगा। कहा कि यदि सरकार ने इस मेधा विरोधी निर्णय को वापस न लिया तो राष्ट्र व्यापी आन्दोलन छेड़ा जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ