Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए चलाया जायेगा वृहद अभियान


सुनील उपाध्याय/दिलीप पाण्डेय

भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण करने के लिए लगायी कार्यशाला।
बस्ती :भारतीय जनता पार्टी 308 विधानसभा क्षेत्र कप्तानगंज के माँ गायत्री महिला डिग्रीकालेज के प्रांगण में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की लगायी गयी कार्यशाला।
308 विधानसभा क्षेत्र कप्तानगंज के प्रत्येक बूथ पर मतदाता पुनरीक्षण के तहत अभियान चलाकर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने का अभियान चलाया जायेगा।
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के 308 विधानसभा क्षेत्र कप्तानगंज के प्रभारी गौरवमणि त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ पर बीएलओ के साथ मतदाता सूची में युवाओं को शामिल करने के लिए एक बूथ मतदाता पुनरीक्षण प्रमुख बनाया गया है जिससे प्रत्येक बूथ पर युवाओं को जोड़ने का कार्य किया जायेगा।
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में सांसद और विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां।
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिनाथ भाई,बस्ती जनपद के सांसद हरीश द्विवेदी,जिला अध्यक्ष पवन कसौधन,कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सी ए चन्द्र प्रकाश शुक्ला,कप्तानगंज मंडल के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी,सुखराम गौण,विवेकानंद मिश्रा,सुनील पाण्डेय,विमल पाण्डेय,संदीप मिश्रा,मनोज ओझा,के एल तिवारी,रविन्द्र पाण्डेय,आदि के साथ भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी गण व् कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे