Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नन्हे बच्चे अपनी गणितीय प्रतिभा के बलबूते विश्व पटल पर छा जाने को तैयार


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । देश के भविष्य हमारे नौनिहालों द्वारा अपनी प्रतिभा का शानदार दमदार प्रदर्शन आज राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज, बस्ती के प्रांगण में सुपरकिड्ज एकेडमी द्वारा आयोजित किड्स समरकैम्प के ग्रैण्ड फिनाले में हुआ। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अपर जिला जज हर्ष अग्रवाल जी नेे माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं विशिष्ट अतिथि प्राचार्या श्रीमती नीलम सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश शुक्ला जी द्वारा दीप प्रज्जवनल के साथ हुआ। जूनियर व सीनियर बच्चोें के अलग-अलग वर्ग ने विभिन्न गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुुत किया। बच्चों ने नाॅन फायर कुकिंग प्रतियोगिता के अन्तर्गत अपने हाथों से आग के प्रयोग बिना पहाड़ी बर्फी, माउण्टेन केक, कोल्ड काफी, सैंडविच जैसे विभिन्न स्वादिष्ट पकवान बनाकर लोगों को खिलाया तो यह विश्वास हो गया कि जरूरत पड़ने पर ये बच्चे अपने माताओं की मद्द कर सकेंगें।
बस्ती जनपद के नन्हे बच्चे अपनी गणितीय प्रतिभा के बलबूते विश्व पटल पर छा जाने को तैयार है। गणित के जोड़, घटाना, गुणा, भाग आधारित कठिन से कठिन सवालों का हल चुटकियों मे करके इन बच्चों ने अपनी गणितीय प्रतिभा से उपस्थित जन समूह को अचम्भित कर दिया। सुपरकिड्ज मेंटल मैथ एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें 4 से 14 वर्ष के बच्चों द्वारा 1000 तक की संख्याओं का पहाड़ा, दहाई संख्याओं के 20 अंकों का जोड़ घटाना, मल्टी टास्किंग करते हुए संख्याओं का जोड़, दो से चार अंकों की संख्याओं का गुणा व भाग जैसे कठिन गणितीय सवालों का हल बिना किसी बाहरी उपकरण या पेन पेपर के सेकेण्डों में ही कर बड़े बड़ों को दातों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया तथा गणित से भागने वाले तमाम बच्चों के लिए मिसाल दिया कि उचित मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से गणित जैसे कठिन विषय को भी आसान बनाया जा सकता है। तृप्ति, मानस, दृष्टि, धात्री ने उपस्थित जनसमूह के सामने कैलकुरेटर से भी तेज गति से कैलकुलेशन कर अपनी गणितीय प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कोटियोग्राफर अश्विनी के साथ बच्चों ने विभिन्न गीतों पर नृत्यकला प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरीं। अश्विनी ने जुम्बा एवं एरोबिक्स डांस द्वारा सबको फिट रहने का मनोरंजक तरीका बताया।  प्रशिक्षक विनीत सर द्वारा प्रशिक्षित बच्चों ने मंच पर बिना हथियार आत्म रक्षार्थ कला ताई क्वान डो का प्रर्दशन किया।
इसके बाद मुख्य अतिथि महोदय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के इस प्रतियोगी युग में बच्चों मे किताबी ज्ञान के अतिरिक्त नैसर्गिक प्रतिभा का विकास अति आवश्यक है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभी तक बडे़ शहरों तक ही सामित मेंटल मैथ, माइंड योगा, फिंगर प्रिंट द्वारा कैरियर काउन्सिलिंग जैसे आधुनिकतम कोर्सेस व वैज्ञानिक सुविधायें बस्ती जैसे छोटे शहर के बच्चों को उपलब्ध कराने के लिए सुपरकिड्ज एकेडमी की सराहना किया। उन्होंने बच्चों की सफलता के लिए कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, का संन्देश देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दिया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों को मेंटल मैथ, डांस, नाॅन फायर कुकिंग, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, कराटे के अन्तर्गत प्रतिभाशाली बच्चों को ट्राफी, मेडल्स एवं सर्टीफिकेट देकर पुरस्कुत किया। दिल्ली प्रेस द्वारा चंपक प्रतियोगिता के अन्तर्गत ड्राइंग व कलरिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पंकज त्रिपाठी एवं बृहस्पति पाण्डेय ने मेडल व सर्टीफिकेट देकर समानित किया। मिस्टीरियस डांस एकेडमी के विद्यार्थियों को भी कोरियोग्राफर अश्वनी द्वारा पुरस्कृत किया गया। बच्चों के विकास में पथप्रदर्शक संस्था की शिक्षिकाओं नीतू तुलस्यान, आरती गुप्ता, अधिश्री, प्रतिमा सहित कराटे प्रशिक्षक विनीत एवं कोरियाग्राफर अश्वनी को भी स्म्ति चिन्ह देकर अतिथियों ने समानित किया।

बेस्ट परफार्मर जूनियर वर्ग में व्याख्या व आर्यन, सीनियर वर्ग में अनन्या व स्नेह, नाॅन फायर कुकिंग में ंअनोमा, श्रेष्ठ, समर्थ, नीलांशी, व्याख्या, केशव, कार्तिकेय, अनुपिया, रिशभ, वैभव एवं वैभवी विजेता रहे। चंपक प्रतियोगिता के बच्चों में अनोमा, धात्री, स्नेह, तृप्ति, देवांशी, अनुपिया, आर्यन, स्तुति, आस्था, कार्तिकेय, अंजनेय, सिद्वि व महिमा रहे। सुहानी, विशाखा, रश्मिका, नितनमे, मीनाक्षी, अनुराग, अकिंत, आशि, आनन्द, नाहिद, गरिमा, अमित, दीपक, आदित्य, अनामिका, शुभम को नृत्य में मिस्टीरियस डांस एकेडमी द्वारा तथा अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टीफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। 

विशिष्ट अतिथि प्राचार्या नीलम सिंह ने शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में संस्था के योगदान की सराहना करते हुए बच्चों को शुभकामनायें दिया।ं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी महेश शुक्ला ने उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को उद्बोधित करते हुए कहा कि सुपरकिडज एकेडमी द्वारा विश्व की नवीनतम शिक्षा पद्वतियों की सहायता से बस्ती जनपद के नौनिहालों का सर्वागीण विकास एक सार्थक प्रयास है।

कार्यक्रम में सुनील पाण्डेय, सर्वेष्ट मिश्रा, टी एन दूबे, मदन गोपाल, अनुराग शुक्ला, निर्मला श्रीवास्तव, जेपी सिंह सहित तमाम गणमान्य नागरिक एवं भारी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक शाल्वी सिंह ने अतिथियों एवं आगन्तुकांे के प्रति आभार व्यक्त किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे