अमरजीत सिंह
फैजाबाद :रुदौली तहसील क्षेत्र के बरौली सहकारी गेहू खरीद क्रय केंद पर घटतौली का किसान द्वारा वीड़ियों वायरल होते ही महकमे में हड़कंप मच गया मामले को जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेते हुए जॉच के आदेश उपजिलाधिकारी रुदौली को दी
बता दे कि गत 10 जून को मोहनलाल पुरवा मजरे ड़िलवल निवासी प्रमोद कुमार वर्मा अपने गेहू को तौल कराने सहकारी गेहू क्रय केंद बरौली पहुचे तो वहा पर पूर्व मे किसानों के तौल किए गये गेहू की बोरी से दूसरे बोरी में गेहू रख रहे थे जिसका पीड़ित द्वारा वीड़ियो बनाकर जिलाधिकारी अनिल पाठक के वाड्यसव पर भेज कर कार्यवाही की मॉग की है प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि वीड़ियो बनाते समय सहकारी क्रय केंद के प्रभारी /सचिव राम केवल यादव को गवारा लगा और हमारे गेहू को तौलने से मनाकर आमादा फौजदारी पर उतर आए और गाली देते हुए जान से मारने की भी धमकी दे डाली मामले को लेकर पीड़ित सोमवार को जिलाधिकारी अनिल कुमार पाठक से मुलाकात कर लिखित शिकायती पत्र दिया जिलाधिकारी ने जांच एसड़ीएम रुदौली पंकज सिंह को सौपी है इस बाबत में जब एसड़ीएम से दूरभाष पर बात करना चाहा तो घंटी बजती रही फोन रिसीब नही हो सका सूत्रो की माने तो यह कोई नया नही है एसडीएम का फोन अक्सर नही उठता है

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ