अखिलेश्वर तिवारी
पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद डीएम के पास पहुंचा परिवार
बलरामपुर ।। थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम सहियापुर टेढ़ौठी में दबंगों का कहर एक गरीब परिवार पर इस कदर टूटा है कि पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर दर भटकने को मजबूर है । दबंग ने दलित परिवार के मुखिया सहित घर की महिलाओं तथा बच्चों को भी पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया । मामला जमीनी रंजिश से जुड़ा है । पीड़ित जगदीश की जमीन पर उसी गांव के कुछ दबंग कब्जा करना चाहते हैं विरोध करने पर जगदीश तथा उसके घर के महिलाओं व बच्चों को घर में घुसकर जमकर पीटा ।
दबंगों की पिटाई में जगदीश का पैर तथा हाथ फ्रैक्चर हो गया और शरीर के कयी अंगो पर चोट आई । परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं हैं । घायलों को स्वास्थ केंद्र पर भर्ती कराया गया तथा जगदीश का इलाज बस्ती जिले के किसी निजी अस्पताल मे कराया जा रहा है । इस दौरान उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा जमा लिया है । जगदीश का आरोप है कि थाने पर फरियाद नहीं सुनी जा रही है और उसे बराबर जान से मारने की धमकी दी रही है । वह अपने पूरे परिवार के साथ इधर-उधर भागा रहा है । जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पूरे परिवार के साथ धरने पर बैठ गया । उसका कहना हाय की जिलाधिकारी सेना नहीं मिली तो यही पर आत्मदाह कर लेंगे । जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार की बात सुनी और एसडीएम तुलसीपुर तथा थानाध्यक्ष गौरा को तुरंत मोके पर जाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया । पुलिस क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह जो इस मामले की जांच भी कर रहे हैं ने मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया तथा पीड़ित परिवार को वापस घर भेजा ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ