सुनील उपाध्याय
बस्तीः प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से मुख्यमंत्री को सम्बोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। संघ के अध्यक्ष अजय कुमार आर्या के नेतृत्व में सभी विकास खण्डों से आये सफाईकर्मी विकास भवन पर इकट्ठा हुये। यहां से रैली निकालकर शासन विरोधी नारे लगाते हुये जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां ज्ञापन पढ़कर सुनाया गया।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में सफाईकर्मियों को ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर प्रोन्नति दिये जाने, पे ग्रेड 1900 किये जाने, पदनाम बदलकर पंचायत सेवक किये जाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने सहित अन्य मागें शामिल हैं। आर्या ने कहा 11 सूत्रीय ज्ञापन भेंजकर सरकार को निर्णय लेने का समय दिया गया है, समय रहते यदि समस्याओं के सकारात्मक निस्तारण नही हुये तो नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश व्यापी आन्दोलन आन्दोलन छेड़ा जायेगा। कार्यवाहक मंत्री, मोहम्मद कलीम, घनश्याम शुक्ल, तथा राजेश कुमार व भरतराम ने संयुक्त बयान में कहा कि उपरोक्त मागें काफी लम्बे समय से लम्बित हैं लेकिन सरकार इस पर निर्णय लेने की बजाय हठवादी रवैया अपनाये हुये है। स्थिति ऐसी ही बनी रही तो संघ आरपार का संघर्ष छेड़ने को बाध्य होगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामअधार पाल व विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मागें जायज हैं। शासन को चाहिये कि समय रहते इन मागों पर फैसला ले। राज्य कर्मचारी सफाईकर्मियों के साथ हैं जरूरत पड़ी तो निर्णायक संघर्ष होगा। ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से मनसाराम चौधरी, रामबहादुर, प्रदीप कुमार, जंगबहादुर, फूलचंद राजभर, मंगल पाण्डेय, अशोक चौहान, ओमप्रकाश यादव, बलराम, रामकौल, लालजी, रूदल कुमार, अजय कुमार, लालमणि आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ