Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्काउट गाइडो ने रेलवे स्टेशन पर प्यासों को पिलाया पानी


सुनील उपाध्याय 
बस्ती।  भीषण गर्मी में मुसाफिरों को सोमवार को रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराया गया। राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल के साथ जिला संस्था स्काउट भवन पदाधिकारियों की देख रेख में स्काउट गाइडो ने प्यासों को पानी उपलब्ध कराने में योगदान दिया। खास बात यह कि सोमवार के दिन ही पी.ए.सी. और नागरिक पुलिस की परीक्षा होने केे कारण रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वालों की संख्या अधिक थी। यात्रियों को पानी के साथ पेठा, बिस्कुट, रेवड़ी मिला तो उनके चेहरों पर सकून था। 
प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक यात्रियों को निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराया गया। यह क्रम 19 जून मंगलवार को भी जारी रहेगा। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज ने मौके पर पहुंचकर स्काउट गाइडो की भूमिका को सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया। आर्य समाज के ओम प्रकाश आर्य ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुये कहा कि प्यासों को पानी पिलाना पुनीत कार्य है। 
निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने के कार्यक्रम में जिला मुख्यायुक्त डा. मणिशंकर तिवारी, जिला सचिव डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक जी.आर.पी. रामकृष्ण मिश्र, प्रभारी निरीक्षक आर.पी.एफ. नरेन्द्र यादव, खण्ड शिक्षाधिकारी धु्रव प्रसाद जायसवाल, इन्द्रजीत कुमार ओझा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त डा. कुलदीप सिंह, सत्या पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त अमित कुमार शुक्ल, जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह, मनोज कुमार यादव, कल्लू बाबा, नीलम सिंह, गरूणध्वज पाण्डेय, ट्रेनिंग काउन्सलर श्रवण कुमार, अबू अनस, अपर्णा शुक्ला, फैजान अहमद, शिवपूजन वर्मा, संजय मिश्रा, अजहर सिद्दीकी, निदा सिद्दीकी आदि ने योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे