गोंडा:-अज्ञात कारणों से लगी आग से फूस के पांच घर और हजारों की गृहस्थी के सामान जल कर राख हो गये।ग्रामीणों के अथक व कड़ी मेहनत के पश्चात आग पर काबू पाया गया।विकासखंड मनकापुर के अन्तर्गत आने वाले ऐलनपुर ग्रंट गांव के मुरावनपुरवा में सोमवार की शांम करीब चार बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग के लगने से घनश्याम,त्रिभवन, राधेश्याम,संचित और संजय मौर्या का फूस का घर जल गया। जिससें घर में रखा अनाज कपड़े, बर्तन, बिस्तर साईकिल और मशीन,जल कर राख हो गए।साथ ही संजय कुमार की भैस झुलस गयी।ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन मौके पर गाड़ी नहीं पहुंची।सूचना मिलने पर लेखपाल हनुमान प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि पांच घर व एक भैंस जले है।जिसकी रिपोर्ट तैयार कर उपिलाधिकारी मनकापुर को सौंपी जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ