शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । चौपाल कार्यक्रम में शामिल होकर विधानसभा स्थित कार्यालय जाते वक्त रास्ते में रानीगंज के भाजपा विधायक के काफिले की गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मारी, जिससे गाडी के परखच्चे उड़ गए ।
वीडियो :आरोप
इस दौरान पहुंचे लोगों ने व काफिले के साथ रहे अन्य लोगों ने लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए । घटना के बाद भाजपा विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने राजनीतिक साजिश के तहत जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है । जानकारी के अनुसार जनपद के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा सोमवार को मोहन के पुरवा में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शामिल होकर अपने कैंप कार्यालय रानीगंज जा रहे थे कि रास्ते में छैवा पुल के पास चल रही काफिले कि एक गाड़ी में जिसमें झंडा और विधायक लिखा हुआ था एक ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें गाड़ी का ड्राइवर अशोक कुमार मिश्र व रानीगंज विधायक के भाई नीरज ओझा एवं रानीगंज नगर पंचायत के लीगल एडवाइजर जयेन्द्रनाथ उपाध्याय एडवोकेट को चोटें आई, जिसमें ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया । लोगों ने आनन-फानन में इलाज हेतु जिला अस्पताल ले गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व ट्रक ड्राइवर को कब्जे में ले लिया है । दुर्घटना के बाद भाजपा विधायक धीरज ओझा ने कहा कि हत्या की साजिश के तहत ट्रक ने किया दुर्घटना किया क्योंकि स्कार्पिओ में चार बार ट्रक ने टक्कर मारी है उन्होने आरोपित किया कि बौखलाए राजनैतिक विरोधियों ने मेरी हत्या की साजिश की है । मेरा निजी वाहन है स्कार्पियो संयोग से मैं दूसरी गाड़ी में था। मामले की जाँच होगी । दुर्घटना की खबर पर समर्थकों ने जहां जिला अस्पताल पहुंचकर कुशल क्षेम जानने में लगे रहे वही कई अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए विधायक की सुरक्षा बढ़ाए जाने व दुर्घटना की जांच कराकर साजिशकर्ताओं का खुलासा कर कार्रवाई की मांग की है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ