Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रूपईडीहा में हाईटेंशन विधुत तार गिरने से तीन जनवरो की मौत


राजकुमार शर्मा 
बहराइच:-रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम रंजीत बोझा निकट हाईटेंशन विधुत  तार टूटकर गिरने से तीन सूअर की झुलसकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार   सुबह 5:00 बजे रंजीत बोझा प्राइमरी पाठशाला के निकट लगे ट्रांसफार्मर के निकट मोतीलाल सोनकर पुत्र मिश्रीलाल सोनकर निवासी पोखरा थाना रूपईडीहा की 6/7 सूअर  विद्युत तार के नीचे से गुजर रही थी  तभी अचानक हाईटेंशन विद्युत तार टूट कर गिर गया  जिसकी चपेट मे आकर तीन सूअरो की झुलसकर मौत हो गई। जिसकी सूचना गांव वालों ने क्षेत्रीय लेखपाल  व संबंधित जे,ई  नानपारा को  दी है। बताया जा रहा है कि विधुत तार काफी जर्जर हो चुके हैं फिर भी इन को बदला नहीं जा रहा है । इस सम्बध मे जब जेई नानपारा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसकी लिखा पढी की गई है।जल्द ही विधुत तार बदल दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे