अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिले थाना सादुल्लाह नगर क्षेत्र में दिव्यांग महिला से बलात्कार करने का प्रयास उसी गांव के प्रधान पुत्र ने किया। पीड़िता का आरोप है की उसके साथ प्रधान पुत्र कादिर ने उस वक्त दुराचार करने का प्रयास किया जब वह बकरी चरा रही थी। वही सदुलानगर पुलिस ने पुरे मामले में धारा 151 के तहत चालान कर कोरम पूरा कर दिया है। थाने पर न्याय मिलता न देख पीड़ित न्याय की आस में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद मीडिया के हस्तक्षेप पर एसपी राजेश कुमार ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना करने का निर्देश जारी किया ।
थाना सदुल्लानगर क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग लड़की से उस समय दुराचार करने का प्रयास किया जब वह नहर के पास बकरी चराने गई थी। पीड़िता का आरोप है की जब वह शाम को बकरी चरा रही थी तो उसी समय प्रधान पुत्र कादिर पुत्र कल्लू आया और मुझे जमीन पर पटक कर दुराचार करने का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर आस पास के लोग आ गए जिन्हें देख कर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता का आरोप है की पुलिस ने उसकी तहरीर बदल दी और उससे अंगूठा लगवा लिया। पीड़िता ने बताया की वह लोग गरीब है और विपक्षी दबंग व रसूखदार है। इसलिए उनकी सुनवाई नही हो रही है। पीड़िता व उसके परिवार ने न्याय के लिए एसपी से गुहार लगाई है। मामले में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पीड़िता की पहली तहरीर के आधार पर कार्यवाही की गई थी। लेकिन पीड़िता के दूसरे प्रार्थना पत्र को गभीरता से लेकर जाँच करवाई की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ