Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नाबालिक के साथ गैंगरेप मामले में मुकदमा दर्ज,तीन आरोपी गिरफ्तार एक फरार


अखिलेश्वर तिवारी

बलरामपुर ।। थाना पचपेड़वा क्षेत्र में पचपेड़वा रेलवे स्टेशन के पास चार युवकों द्वारा एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुराचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र के  ग्राम मटेहना  निवासी पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है तथा एक फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है ।

             पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़वा रेलवे स्टेशन के पास डायल हंड्रेड के सिपाहियों ने कुछ लोगों को एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करते देखा था जिसके बाद लड़कों को पकड़ा गया उसमें से एक लड़का फरार होने में सफल हो गया । सभी लड़के पचपेड़वा बाजार के निवासी थे और एक लड़की के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दे चुके थे । पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बलात्कार व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तीन आरोपियों संजय पुत्र सरजू प्रसाद भारत पुत्र रामविलास व मुमताज पुत्र अज्ञात को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा चौथा आरोपी शमीम पुत्र शब्बीर फरार होने में सफल हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है । सभी आरोपी पचपेड़वा थाना क्षेत्र मे पचपेड़वा शहर में रहने वाले हैं जबकि पीड़ित कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र के मटेहना गांव का निवासी है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे