Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पानी की तलाश में आईटीआई मनकापुर पंहुचा हिरण , कुत्तो ने नोचा


गोंडा। मंगलवार को पानी के तलाश में एक हिरन भटकता हुआ जंगल के बाहर पहुंच गया। आवारा कुत्तों ने हिरन को देखते ही नोचने लगे। किसी तरह से हिरन भागता हुआ आईटीआई के पास स्थित विद्युत उपकेंद्र के अंदर घुस गया और बैरिकेटिंग जाल में फंस गया। सूचना पर वन विभाग टीम मौके पर पहुंच कर हिरन को अपने साथ ले जाकर  जंगल मे छोड़ दिया।
    कड़कती धूप में एक हिरन पानी के तलाश में भटकता हुआ जंगल के बाहर खाली मैदान में पहुंच गया जहाँ कुछ आवारा कुत्तों ने उसको घेर कर काटने लगे। कुत्तों से जान बचाकर हिरन भागता हुआ आईटीआई मनकापुर के पास स्थित 132 केवी विद्युत उपकेन्द्र परिसर में घुस गया और बाहर निकलने के चक्कर मे वह विद्युत उपकेंद्र के (बैरिकेटिंग) के लोहे की जाल में फंस गया। उपकेंद्र के जेई केपी वर्मा ने बताया कि हिरन को कुत्तों से बचाकर सुरक्षित कर दिया गया जिससे वह कहीं भाग न सके। जेई ने इसकी सूचना तत्काल वनविभाग को दिया। मौके पर वन दरोगा इंद्रदेव सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर हिरन को अपने कब्जे में लेकर उपचार के बाद उसे टिकरी जंगल मे छोड़ दिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे