Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर एसडीएम से अभद्रता करने वाला बाबू निलंबित


गोंडा : मनकापुर तहसील में कार्यरत सहायक वश्विक नवीस द्वारा उपजिलाधिकारी से अभद्रता करने को लेकर जिलाधिकारी गोंडा के आदेशानुसार तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर मामले की जाँच एसडीएम करनैलगंज को सौपी गयी है |
   बताते चले कि तहसील मुख्यालय पर कार्यरत कार्यरत सहायक वश्विक नवीसन ( बाबू ) नन्कनू यादव हाल ही में जनपद के तरबगंज तहसील से स्थान्तरित होकर मनकापुर आया था तब से ही काम के प्रति उसका रवैया उदासीन था यही नहीं बताया जाता है कि उक्त बाबू के कार्यालय में आवागमन का भी पता नहीं रहता था
  मंगलवार को उपजिलाधिकारी मनकापुर बीके प्रसाद ने एक नक़ल बनाने को कहा तब नन्कनू यादव तैस में आ गया और जोर जोर से चिल्लाते हुए एसडीएम से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगा और कहा कि क्या मै किसी का चपरासी हूँ जो बार बार आर्डर लगा रहे हो कहते हुए कार्य करने से इंकार कर दिया | इसके बाद  उपजिलाधिकारी ने मामले से जिलाजिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव को अवगत कराया और जिलाजिलाधिकारी के आदेश पर आरोपी बाबू को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर मामले की जाँच एसडीएम करनैलगंज को सौप दी गयी है |
 वही एसडीएम बीके प्रसाद ने बताया कि मामला डीएम साहब के संज्ञान में है जिलाधिकारी के आदेश पर आरोपी बाबु को निलंबित कर दिया गया है |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे