Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन पर हुई चर्चा


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। आगामी 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय राम लीला मैदान पर भारत स्वाभिमान न्यास तथा पतंजलि योग  समिति की बैठक आयोजित की गई। व्यवस्थापक अजय मिश्रा ने बताया कि योग दिवस पर अधिक से अधिक लोग सहभागिता करें इसलिए जन जन को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ताओं को दी गई है। बैठक मे 23 जून से पतंजलि के उत्पादों की मार्केटिंग करने के लिए  आयोजित होने वाले स्वावलंबन शिविर पर भी चर्चा की गई । इस शिविर में सहभागियों को मार्केटिंग के कौशल सिखाये जाएंगे जिससे अधिक से अधिक बेरोजगारों को आय का माध्यम प्राप्त होगा। स्वावलंबन प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन हेतु संजय शर्मा,  मंगल बाबू,  अशोक कुमार आर्य तथा डॉ तुलसीश दुबे को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बैठक में मदन गोपाल गुप्ता,  डॉ अजय सिंह पिंकू, बृजेंद्र तिवारी, सुनील कसेरा, राजीव द्विवेदी,  अतुल कुमार,  आनंद किशोर आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे