डॉ ओपी भारती
गोन्डा :- वाह रे मोतीगंज पुलिस, अजब तेरी हरकत , गज़ब तेरे खेल ।।मायके गयी पत्नी को विदा कराने गये पति को उसकी पत्नी, सास,ससुर व साली ने जमकर पीटा तथा ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया। सहायता के लिए थाने पहुंचे पीड़ित का ही उल्टे मोतीगंज पुलिस ने शान्ति भंग में चालान कर दिया।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गोहार की है। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के बिरहमतपुर का है ।यहाँ के निवासी वीरेंद्र कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी शादी मोतीगंज थाना क्षेत्र के राजगढ़ में हुई है। बीते 7 जून को उसकी पत्नी खूशबू घर में रखे जेवरात, अन्य कीमती सामान व पांच हजार रुपए लेकर अपने मायके राजगढ़ थाना मोतीगंज चली गयी थी। पति ने फोन से उक्त सामान ले जाने के बारे में पूंछा तो उसने हामी भरते हुए कहा कि आओ ,में सामान लेकर तुम्हारे साथ वापस चलूंगी। वह 11 जून को जब उसे विदा कराने ससुराल पहुंचा तो रात में लगभग 11 बजे जब वह सो रहा था, पत्नी समेत ससुर स्वामी नाथ,सास विमला देवी व साली कुसुम ने हमलावर होते हुये ब्लेड से कई जगह जख्मी कर दिया। वह जब फरियाद लेकर मोतीगंज थाने पहुंचा तो उल्टे उसका ही पुलिस ने शान्ति भंग की धारा में चालान कर दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ