Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को जिला कचेहरी में पूजे गए हनुमान लला, हुआ शरबत का वितरण



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को जिला कचेहरी कैंपस के एनआईसी व अभियोजन कार्यालय  के पास अधिवक्ताओं द्बारा बजरंगबली की प्रतिमा के समक्ष सुंदरकांड का पाठ के साथ हनुमान चालीसा व हनुमान लला की आरती की गई । इस दौरान प्रमुखरूप से मुख्य राजस्व अधिकारी शिवपूजन, न्यासी मंडल के अध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र, जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व अध्यक्ष रोहित कुमार शुक्ला व पूर्व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र, मुक्कू ओझा, शिवगढ़ के पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी, संतोष तिवारी आदि शामिल रहे । इसके बाद समस्त अधिवक्ताओं वादकारियों के लिए भव्य शरबत वितरण का आयोजन किया गया । शरबत वितरण में हजारों अधिवक्ताओं व वादकारियों ने भागीदारी की । शरबत वितरण कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, महामंत्री कमलेश शुक्ला, वकील परिषद मंत्री नागेंद्र शुक्ला, जूनियर बार एसोसिएशन अध्यक्ष  लीलाधर दुबे, विक्रम सिंह ,विद्यासागर शुक्ला, बृजेंद्र उपाध्याय पूर्व प्रकाशन मंत्री राघवेंद्र सिंह ,अमित सिंह, अनिल कुमार पांडे, अमित सिंह, दिनेश सिंह, अंजनी सिंह बाबा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल तिवारी सहित आदि मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान न्यासी मण्डल के अध्यक्ष पं• गणेश नारायण मिश्र का पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ल व पूर्व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र अधिवक्ताओं संग माल्यापर्ण व रामदरबार की प्रतिमा भेट कर स्वागत किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे