खुर्शीद खान
सुल्तानपुर, 21 जून। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर के मेधावी दो छात्रों का मर्चेन्ट नेवी में चयन हो गया है। आदर्श कुमार गुप्ता का जे ई ई मेंस व एडवांस में भी चयन हो गया है। जिसकी आल इंडिया रैंक मेंस में 3306 व एडवांस में 10321 है।
आदर्श कुमार गुप्ता ने बताया कि वह प्राथमिक से सरस्वती शिशु मंदिर का छात्र रहा और हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई सरस्वती विद्या मंदिर से की। वर्ष 2017 में इन्टर की पढ़ाई 92 प्रतिषत अंको से उत्तीर्ण के पिछले साल कोटा में जे ई ई की तैयारी की इस दौरान मर्चेन्ट नेवी में भी आवेदन किया जिसमें आल इंडिया 916 वी रैंक मिली। नगर के रुहळा गली निवासी आदर्श के पिता संजय कुमार गुप्ता झांसी में एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर है। माता घर पर व्यूटी पार्लर चलाती है। माता पिता की प्रेरणा से कोटा में तैयारी की ।
आदर्श गुप्ता ने बताया कि माता पिता नेवी में नही जाने देना चाहते हैं। जे ई ई में ही अपना भविष्य बनाना है।
इसके अलावा कक्षा 12 में अध्ययनरत आजाद विक्रम सिंह का भी चयन मर्चेन्ट नेवी में हो गया है।
मेधावियों के चयन पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव एवम प्रधानाचार्य शेषमणि मिश्र ने हादिक बधाई दी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ