अखिलेश्वर तिवारी
भाजपा कार्यालय अटल भवन में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
बलरामपुर ।। लोकतंत्र सेनानी दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा कार्यालय अटल भवन तुलसी पार्क में आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि वह घड़ी देश के लिए काला अध्याय है जब कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लागू किया था । रातो रात पूरे देश के नेताओं को जेल में बंद कर दिया तथा पत्रकारिता को बैन कर दिया ।हिटलरशाही लागू करके नेताओं को तमाम तरह की प्रताड़ना दी गई । दूर-दूर के जेलों में बंद किया गया लेकिन उसके बावजूद देशवासी डटे रहे और लड़ाई लड़ते रहे जिसके फलस्वरूप लोकतंत्र को आजादी मिली।
सदर विधायक पलटू राम ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता हमेशा संघर्ष करती रही है देश की आजादी से लेकर लोकतंत्र की आजादी तक की लड़ाई लड़ी है । तमाम कठिनाइयों और अत्याचारों ने संघर्ष पर विराम नहीं दिला सके । समारोह मे लोकतंत्र सेनानी के संरक्षक अर्जुन सिंह खुराना एडवोकेट, ओम प्रकाश मिश्रा व अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और इमरजेंसी के काल की अत्याचारों पर व्यापक चर्चा किया। सांसद दद्दन मिश्रा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह सदर विधायक पलटू राम ने लोकतंत्र सेनानियों को माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया । समारोह के दौरान लोकतंत्र सेनानी अर्जुन खुराना, ओम प्रकाश मिश्र, अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा , राधेश्याम साहू, सत्यनाथ दादा, पारसनाथ पांडे, रामनारायण, पाटेश्वरी प्रसाद ओझा, अंबिका प्रसाद, मेवालाल वर्मा, रामतीरथ वर्मा, जगराम वर्मा, धर्मराज यादव, निरहू प्रसाद गुप्ता व रामराज वर्मा को सम्मानित किया । कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह पिंकू, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, मंजू तिवारी, नीतू शुक्ला, अनूप चंद गुप्ता, विनय प्रकाश त्रिपाठी, बृजेंद्र तिवारी, मोतीलाल जायसवाल पवन शुक्ला सौरभ रतन पांडे आकाश पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाग लिया।
![]() |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ