Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिले में धीमा विद्युतीकरण प्रशासन ने जताई नाराजगी कार्य में तेजी लाने का निर्देश


अखिलेश्वर तिवारी

बलरामपुर ।। विद्युत व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए तथा विभिन्न गांव एवं मजरो को उर्जिकृत करने के कार्य में कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी। सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वन तेजी से और सुचारु रुप से किया जाएगा। अनियमितता बरतने वाली कार्यदाई संस्था का भुगतान रोक दिया जाएगा यह बातें श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा ने जिला विद्युत समिति की बैठक में कहीं।

सांसद ने जिले में धीमी गति से हो रहे विद्युतीकरण पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया । मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्युत समिति की एक बैठक सांसद की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें जिले की चारों विधानसभाओं के जनप्रतिनिधि और विधायक मौजूद थे समीक्षा बैठक के दौरान विद्युतीकरण के लक्ष्य और उसके सापेक्ष किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत जयपाल सिंह परिहार दी।  जिस पर सांसद ने कहा कि जिन गांव और मंजरों में विद्युतीकरण पं0 दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना सौभाग्य योजना तथा पावर फॉर ऑल योजना के अंतर्गत संतृप्त बताए जा रहे गांव एवं मजरों की रैंडम चेकिंग कराकर भौतिक सत्यापन कराया जाए। इसके पूर्व अधिशासी अभियंता विद्युत जे एस परिहार ने जानकारी दी कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 835 गांव के विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष 627 गांव में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तथा 339 मजदूरों को उर्जिकृत किया जा चुका है वही दूसरे चरण में 797 मजदूरों का लक्ष्य रखा गया था जिसके सापेक्ष 630 मजरों में विद्युतीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है उन्होंने बताया की सौभाग्य योजना के तहत कार्यदाई संस्थाओं द्वारा सर्वे कार्य चल रहा है जिसमे छूटे हुए मजरों का विद्युतीकरण किया जाएगा। पावर फॉर ऑल योजना के तहत कार्यदाई संस्था पेस पावर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 458 मजरों के विद्युतीकरण का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष 90 मजरों का विद्युतीकरण कार्य किया जा चुका है। बैठक के दौरान सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा, गैसड़ी विधायक प्रतिनिधि इसके अलावा जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश व संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे