डॉ ओपी भारती
गोंडा: पुलिस अधीक्षक के आदेश पर वजीरगंज थाने पर महिला ने पति समेत सास व देवर पर दहेज के लिए मारपीट करने, जान से मारने के प्रयास एवं धमकी के आरोपों के तहत मामला दर्ज कराया है।
वजीरगंज क्षेत्र के परसिया निवासिनी बिट्टू पुत्री रक्षाराम ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायतीपत्र में आरोप लगाया है कि उसकी शादी 13 वर्ष पूर्व विश्नोहरपुर निवासी रिंकू से हुई थी। उसे 11 वर्ष की पुत्री रूबी व 7 वर्षीय पुत्र जितेंद्र है। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही पति समेत ससुरालीजन बाइक, सोने की चैन व 50 हजार रुपये के लिए मारते पीटते और तंग करते थे। बच्चों की परवरिश के लिए वो सारे अत्याचार सहती रही। बीती 25 जून को ससुराली जनों ने पीड़िता पर मिट्टी का तेल डाल कर जलाने का प्रयास किया। पीड़िता के हल्ला गोहार मचाने पर अड़ोस- पड़ोस के लोगों के जुटने से उसकी जान बच सकी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बच्चों को भी ले लिया एवं उसे घर से निकाल दिया। जिसकी शिकायत स्थानीय एवं महिला थाने पर की किन्तु कोई सुनवाई नही हुई। स्थानीय पुलिस ने पुलिस कप्तान के आदेश पर दहेज उन्मूलन अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में पति बिट्टू , सास नैना देवी, देवर काकू के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि कप्तान के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है ।जांच की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ