Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आमरण अनशन कर रहे दम्पति को एक सप्ताह में न्याय दिलाने का मिला आश्वाशन


गोण्डा: गुरूवार को अमरण-अनशन पर बैठे दम्पति को तहसीलदार द्वारा एक सप्ताह में न्याय दिलाने के आश्वाशन  के शर्त पर अमरण-अनशन स्थागित कराया।
       बताते चले कि मनकापुर तहसील क्षेत्र  छपिया ब्लाक के ग्राम तिरखा बुर्जग निवासी धनेस्वर की बुजुर्ग मां की विगत दिनो फूस के मकान में आग से जल जाने से मौत हो थी।घटना के समय पति-पत्नी खेत में काम करने गये हुए थे।मां के मृत्यु के मामले पीडित धनेस्वर किसान बीमा सहायता के लिये राजस्व विभाग परिक्रमा किया और सुनवाई न होने पर मुख्यमंत्री समेत उच्चाघिकारियो से गुहार लगायी।मामले में तत्कालीन जिलाधिकारी गोण्डा जेबी सिंह ने यसडीयम मनकापुर वीके प्रसाद को जांच कर रिर्पोट  देने का निर्देश दिया।यसडीयम ने नायब तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता को सौपी।नामित जांचकर्त्ता नयाब तहसीलदार द्वारा गांव के पट्टीदार व विपक्षियो के बयान के आघार पर आपात्र का रिर्पोट लगा दिया।जिससे क्षुब्ध हो कर पीडित पुनः गुहार लगाते हुए गुरूवार को अमरण-अनशन पर यसडीयम कार्यालय पर पति-पत्नी बैठ गयी।शुक्रवार को प्रभारी यसडीयम मनकापुर सौरभ भट्ट के निर्देश पर तहसीलदार मनकापुर वृज मोहन ने अनशन कारी दम्पत्ति को एक सप्ताह में न्याय दिलाने के आस्वासन पर अनशन खत्म कराया।वही तहसीलदार वृज मोहन ने बताया कि प्रभारी यसडीयम के निदैश पर एक सप्ताह में मामले की जांच कर न्याय दिलाया जायेगा।इसी शर्त पर अनशन खत्म कराया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे