Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मागो को लेकर लेखपालो का विरोध प्रदर्शन, ठप हुआ राजस्व कार्य

शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़।  तहसील लालगंज मुख्यालय पर चौथे दिन शुक्रवार को भी लेखपालो की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी दिखी। लेखपाल संघ के बैनरतले चौथे दिन भी कलमबंद हड़ताल के चलते राजस्व कार्य बाधित दिखा। वहीं तहसील मे आने वाले फरियादी भी राजस्व अभिलेखो को लेकर अपनी समस्याओ के निस्तारण न होने पर निराश लौटते भी दिखे। संघ की हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुये राजेश कुमार कनौजिया ने कहा कि जब तक लेखपाल संघ के द्वारा आठ सूत्रीय मांगो को शासन द्वारा मंजूर नहीं किया जाता आर पार का संघर्ष जारी रहेगा। बैठक का संचालन मंत्री महिपाल रजक ने किया। इस मौके पर रामचंद्र त्रिपाठी, सुरेश तिवारी, लखनचंद्र चौधरी, कुमारी प्रतिभा सिंह, शिक्षा यादव, ऐनुल हसन, गिरिजेश सरोज, दूधनाथ गौतम, मो. अकरम, रामबिहारी मिश्र आदि ने भी लेखपालो के अधिकारो को लेकर सरकार पर उपेक्षा के आरोप लगाये। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे