शिवेश शुक्ला
सीएचसी सांगीपुर मे डाक्टरों की गैर मौजूदगी को लेकर परिजनों ने काटा हंगामा
प्रतापगढ़। सांगीपुर थाना क्षेत्र के सगरा का पुरवा भोजपुर मे शुक्रवार की सुबह आरोपियो ने महिला को पीटकर लहूलुहान कर दिया। वहीं गंभीर हालत मे चुटहिल को परिजन इलाज के लिए संागीपुर अस्पताल ले गये तो डाक्टरो की गैरहाजिरी के चलते घंटो उसका इलाज नहीं हो पाने का भी आरोप है। ओपीडी व इमरजेंसी मे डाक्टरो की मौजूदगी न होने को लेकर परिजनो ने जमकर हंगामा भी काटा। गांव के रामसिंह की पत्नी माधुरी देवी (37) सुबह करीब साढ़े आठ बजे दरवाजे पर घरेलू कामकाज कर रही थी। इतने मे गांव के लालगीतेश्वर तथा शांति व लक्ष्मण एवं सप्तमी ने उसे गालीगुप्ता देने लगे। पीडिता के मना करने पर आरोपियो ने लाठी डंडा से पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। पीडिता के शोर मचाने पर गांव के लोग दौडे तो आरोपी जानलेवा धमकी देते फरार हो गये। इधर परिजन आननफानन मे पीडिता को लेकर इलाज के लिए सांगीपुर सीएचसी पहंुचे तो यहां एक भी डाक्टर मौजूद नहीं मिल सका। परिजनो के मुताबिक पीडिता इलाज के अभाव मे घंटो कराहती रही। परिजनो के हंगामा करने पर अपने सरकारी रिहायसी आवासो मे प्राइवेट प्रैक्टिस मे मशगूल चिकित्सक अस्पताल पहुंचे और प्रारंम्भिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गौरतलब है कि सांगीपुर सीएचसी मे मरीजों के इलाज को लेकर लापरवाही से क्षेत्र मे आक्रोश का माहौल है। गुरूवार को एसडीएम ने भी औचक निरीक्षण मे अस्पताल मे खामियो को लेकर अधीक्षक को फटकार लगाई थी। बावजूद इसके सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं ढर्रे पर नहीं आती दिख रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ