रमेश कुमार मिश्र/प्रीती सिंह
गोण्डा।दबंग कोटेदार की मनमानी रूकने का नाम ही नही लेरही है।आये दिन कोटेदार के खिलाफ शिकायत मिलती रहती है।मिले क्यो ना बेलगाम हो चुके कोटेदार मनमानी करके मालामाल हो रहे है।और गरीब जनता मारी मारी फिर रही है।और तो और चार चार महीने तक राशन देना मुनासिब नही समझते दबंग कोटेदार।गरीब बेचारे राशन लेने के लिए दर दर की ठोकरे खाने के मजबूर है।फिर भी प्रशासन के तरफ से कोटेदारों के खिलाफ कोई कार्यवाही ना होना चर्चा का विषय बना हुआ है।जबकि डीएम गोण्डा इन्ही दबंग कोटेदार/खाद्दान्न माफियाओं के कारण सस्पेन्ड हो चुके है।नये डीएम प्रभांशू कुमार श्रीवास्तव इन्ही दबंग कोटेदारो के ऊपर अपनी नजर गड़ाये हुए है।फिर भी बदनाम हो चुका गोण्डा जिला सुधरने का नाम नही लेरहा है।और दबंग कोटेदार के आगे जिला प्रशासन नतमस्तक हो चुका है।या यू कहे की योगी सरकार में कोटेदार खुलेआम गुन्डागर्दी कर रहे है।और शिकायत करने वालों को जान से मार देने की नीयत से हमला करके घायल कर देते है।
ये कोई कहानी नही है सर ये है हकीकत गोण्डा जिले के करनैलगंज तहसील के ग्रामसभा सरैयां की जहाँ के कोटेदार खुलेआम मनमानी पर उतर आये है।और गरीबो के हिस्से का अनाज खुले बाजार में बेंचकर मालामाल हो रहे है।और गरीब जनता खाने के लिए मारी मारी फिर रही है।
सरैयां गाँव के रोहित तिवारी सहित सभी कार्ड धारको ने कोटेदार की शिकायत जिलाप्रशासन से की थी।और मीडिया के सामने अपने दर्द को खुलकर बया किया था।जिसके बाद दबंग कोटेदार बना गरीबों का दुश्मन । नही दिया राशन खाने को पड़े लाले शीर्षक से चली खबर से झल्लाये दबंग कोटेदार देवनरायन तिवारी ने शिकायतकर्ता गोबिन्द शरन तिवारी जो एक बरात से रात 12बजे घर लौट रहे थे की रास्ते सुरेन्द्र तिवारी पुत्र पप्पू मधुरश्याम पुत्र देवनरायन तिवारी अपने मेली मददगारो के साथ मिलकर रोक लिया और दौड़ा दौडा कर पीटा जिससे गोबिन्द शरन को गम्भीर चोटें आई।हल्ला गोहार सुनकर गाँव वालो के आने से दबंगो ने जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गये।पीडित परसपुर थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस टाल मटोल करने लगी।जिससे परेशान हो पीड़ित एसपी के दरबार में जान बचाने की फरियाद की है।
पूछने पर प्रभारी नीरिक्षक परसपुर मुकेश कुमार सिंह ने बताया की तहरीर मिली है जाँच करवाई जारही है।अगर दबंगयी हुई है तो कार्यवाही की जायेगी।मामला कोटेदारी से जुड़ा हुआ है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ