Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उपजिलाधिकारी मनकापुर के सूझबूझ से दो संप्रदायों में जहर घोलने वालो के मंसूबे फेल


 गोंडा:कुछ अज्ञात लोगों ने एक मुस्लिम घर के सामने रात्रि में मां काली माता की मूर्ति(हाथी) को रख दिया।रात्रि करीब दो बजे मूर्ति को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने थाना खोड़ारे व उपजिलाधिकारी मनकापुर  को सूचित किया गया।मौके की नजाकत को देखते हुए घटना स्थल पर सभी अधिकारी आ पहुंचे।मामला दौलतपुर ग्रांट के मजरा फनहा की है। मौके पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी,तहसीलदार मनकापुर,सीओ मामले का जायजा लिया।उसके बाद विवादित काली स्थान का राजस्व कर्मियों से सीमांकन करवाया। सीमांकन में  267 ईयर का आबादी निकला जिसके चारों तरफ अब्दुल्ला सेठ के बंगले की बाउंड्री है बाउंड्री के अंदर आबादी के हिस्से में 27,32 का दक्षिण पश्चिम तरफ काली स्थान स्थित है उसी स्थान पर नई प्रतिमा की स्थापना की गई थी। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।तथा काली जी की मूर्ति को करीब 4 फीट पीछे करवा दिया। उसके बाद कई गांव के महिलाओं द्वारा मां काली की पूजा अर्चना करके कढ़ाई चढ़ा कर पूजन अर्चन किया।इस बाबत एसडीएम मनकापुर बीके प्रसाद ने बताया कि अब्दुल्लाह के मकान के अंदर 267 ईयर की आबादी है जिसके चारों तरफ अब्दुल्ला द्वारा बाउंड्री वाल कर दिया गया है उसी बाउंड्री के अंदर काली का स्थान है गांव वालों द्वारा काली जी की मूर्ति को थोड़ा आगे कर दिया गया था जिसको पुनः उसी स्थान पर करवाकर मामले को शांत किया गया।इस मौके पर खोड़ारे थाना,मनकापुर कोतवाली,छपिया की फोर्स मौके पर तैनात रही।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे