डॉ ओपी भारती
गोंडा: लगभग एक करोड़ की लागत से वजीरगंज के मोहनपुर के खुर्दहापुरवा में बन रही पानी की टंकी में मानक को दरकिनार निर्माण किया जा रहा हहै । जो आंधी का थपेड़ा भी नही बर्दास्त कर पाई और ध्वस्त हो गयी।
स्वच्छ निर्मल नीर योजना के तहत ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए शासन गांवो में टंकी बनवा कर घर घर पानी पहुँचाने का प्रयास कर रहा है जिसके तहत क्षेत्र के ग्रामपंचायत मोहनपुर के मजरे खुर्दहा पुरवा में 95 लाख की लागत से टंकी बन रही है। टंकी के साथ चाहरदीवारी भी बन रही है। पिछले दिनों आयी तेज आंधी की चपेट में आने से पूरी चाहरदीवारी गिर गयी। ग्रामीण सुनील सिंह, उमेश सिंह, रंजन सिंह, दरोगा सिंह, भोपेन्द्र सिंह आदि ने आरोप लगाया है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने से चहरदीवारी गिरी है। ग्रामीणों ने टंकी निर्माण में भी घालमेल का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि 7बोरी बालू में 1 बोरी सीमेंट डाल कर दीवार की जोड़ाई की गई है।जबकि ठेकेदार राजदेव त्रिपाठी ने बताया कि सारे निर्माण मानक के अनुरूप है। दीवार ताजी होने एवं तेज आंधी आने से चाहरदीवारी गिर गयी। उन्होंने बताया कि यहां के लोग एक एक बोरी बालू सीमेंट गिनते है लेबरों को गाली भी देते हैं कई बार मारे भी। सारा प्रकरण विभाग की जानकारी में है , गिरी चाहरदीवारी का निर्माण पुनः किया जाएगा। सारे कार्य मानक अनुसार किये जा रहे हैं। बीडीओ शिवकांत मिश्र ने बताया कि टंकी निर्माण के बारे में उन्हें कोई जानकारी नही है। विभागीय अधिकारी ही कुछ बता सकते हैं अथवा कोई कार्यवाही करेंगे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ