Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिला कारागार में किया गया वृक्षारोपण


अखिलेश्वर तिवारी

बलरामपुर ।। जिला कारागार में जुलाई माह के प्रथम दिन से 7 जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जा रहा है । एक सप्ताह तक चलने वाले वन महोत्सव के दौरान जेल परिसर में जेल में निरुद्ध बंदियों तथा जेल में कार्यरत कर्मचारियों ने जेल अधीक्षक एस के शर्मा व जेलर विजय  कुमार  की अगुवाई में वृक्षारोपण किए ।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक एस के शर्मा ने बताया की जेल परिसर में समय-समय पर सामाजिक व सांस्कृतिक  गतिविधियों के अलावा स्वावलंबन तथा योग शिविर के साथ साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराई जाती है । जिस से कि जेल में निरुद्ध बंदियों को मुख्यधारा की जानकारी मिलती रहे और वह मुख्यधारा से जुड़े रहें । इन्हीं प्रयासों के तहत 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पेड़ पौधों से होने वाले लाभ तथा पेड़ पौधों का हमारे जीवन पर महत्व की जानकारी के साथ साथ वृक्षारोपण करके लोगों को पौधे लगाने के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है । कार्यक्रम में महिला तथा पुरुष बंदियों के अलावा डिप्टी जेलर श्रीधर यादव व माधव राज पाण्डेय महिला हेड श्रीमती शारदा देवी, पुरुष हेड श्याम मनोहर मिश्रव सहायक हेड अखण्ड प्रताप सिंह सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित हुए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे