Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुठभेड़ में तीन शातिर आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे ,तीन तमंचा व कारतूस बरामद


आरोपियों ने पुलिस पर किया था जानलेवा हमला
खुर्शीद खान
सुलतानपुर। पुलिस पर हमलें, लूट समेत नौ मुकदमों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। जिनकी रिमाण्ड स्वीकृत कर सीजेएम आशारानी सिंह ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। 
आगे पढ़ें पूरी खबर :
कोतवाली नगर के प्रभारी श्याम सुन्दर पाण्डेय ने शुक्रवार की घटना बताते हुए तीन युवकों के खिलाफ नौ मुकदमें दर्ज कराये। आरोप के मुताबिक गस्त के दौरान उन्हें मुखबिर से बाइक सवार लूटेरों के विषय में सूचना मिली। जिनकी गिरफ्तारी के लिए कोतवाल जब पुलिस बल के साथ वँहा पहुंचे तो आरोपी आकाश पाण्डेय निवासी-ललित कुंज थाना कोहडौर-प्रतापगढ़, विवेक उपाध्याय उर्फ प्रदुम्न निवासी-भलवाही धामा बदलापुर व विजय प्रकाश उर्फ गुड्डू पाल निवासी-मुसहर प्रतापगढ़ ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के खिलाफ नौ मुकदमा दर्ज
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों के पास से तीन देशी तमन्चा, तीन जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर, दो लूटे गये मोबाइल व 85900 रूपये नकदी बरामद किये गये। सभी आरोपियेां के खिलाफ अलग-अलग हत्या के प्रयास,आर्म्स एक्ट व लूट के आरोप में कुल नौ मुकदमा दर्ज हुआ है। इन मामलों में आरोपियों की रिमाण्ड स्वीकृत कर अदालत ने जेल भेजने का आदेश दिया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे